गांवों में स्थापित होंगे ग्राम शिक्षा केंद्र
सांपला @ पत्रिका
सांपला @ पत्रिका. राजस्थान डिजिटल शिक्षा, बालिका शिक्षा, के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की व्यापक साक्षरता और कौशल गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से श्री शिक्षा एवं सेवा संस्थान ने “ग्राम शिक्षा सशक्तिकरण अभियान” शुरू किया है। संस्थान के जिला समन्वयक प्रमोद शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और अभिभावकों की शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना, स्कूल ड्रॉपआउट घटाना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और डिजिटल एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करना है। परियोजना के तहत प्रत्येक गांव में ग्राम शिक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो सामुदायिक भवन या स्वयंसेवकों के घर पर संचालित होंगे। इन केंद्रों में सहायक कक्षाएं, डिजिटल शिक्षा, व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। अभियान पांच चरणों में ग्राम सर्वे, शिक्षा केंद्र स्थापना, स्वयंसेवकों की नियुक्ति, नियमित कक्षाएं और मूल्यांकन में क्रियान्वित होगा। प्रारंभिक अवधि एक वर्ष की होगी। संस्था ने ग्रामीण समुदाय, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों से अधिक सहभागिता की अपील की है। गौरतलब है कि श्री शिक्षा एवं सेवा संस्थान 2015 से पंजीकृत एक गैरसरकारी संगठन है, जिसका लक्ष्य शिक्षा, साक्षरता और सामाजिक कल्याण आधारित गतिविधियों को संचालित करना है।
