कुचामनसिटी @ पत्रिका.
ग्रामीण अंचलों में वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने और शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में श्री शिक्षण एवं सेवा संस्थान ने ‘ग्राम शिक्षा सशक्तिकरण अभियान–राजस्थान’ शुरू किया है। अभियान में राजस्थान के प्रत्येक गांव में ग्राम शिक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जहां बच्चों, युवाओं एवं वयस्कों के लिए सहायक कक्षाएं, डिजिटल शिक्षा, बालिका शिक्षा, वयस्क साक्षरता तथा कौशल विकास से जुड़े विविध कार्यक्रम संचालित होंगे।

संस्थान के जोनल हेड (अजमेर जोन) दीपक शर्मा ने बताया कि यह परियोजना तीन वर्ष चलेगी। इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं समाजसेवियों का सक्रिय सहयोग लिया जाएगा।

जिला हेड हमीरसिंह ने बताया कि यह अभियान ग्रामीण समाज को जागरूक, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में सशक्त कदम सिद्ध होगा।

Sagwara (Sindhvi Complex) Branch

Welcome

Click here to login