मकराना @ पत्रिका.
ग्राम शिक्षा सशक्तिकरण अभियान राजस्थान के तहत श्री शिक्षण एवं सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को मकराना क्षेत्र के दौला कुंआ स्थित वाल्मीकि बस्ती एवं गुणावती में स्कूल ड्रॉपआउट बच्चों के लिए विशेष शिक्षा केंद्रों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के जिला प्रभारी हेम सिंह ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह समुदाय आधारित शिक्षा अभियान प्रारंभ किया गया है।

ब्लॉक प्रभारी संजय चांवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत राजस्थान के प्रत्येक गांव में ग्राम शिक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर सहायक कक्षाएं, डिजिटल शिक्षा, बालिका शिक्षा, वयस्क साक्षरता एवं कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे। अजमेर जोन के जोनल हेड दीपक शर्मा ने बताया कि यह परियोजना संस्थान की स्वयं की पहल है, जिसकी प्रारंभिक अवधि तीन वर्ष निर्धारित की गई है।

Sagwara (Sindhvi Complex) Branch

Welcome

Click here to login