महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम:
कामां में श्री शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा साक्षात्कार संवाददाता सलीम खान कामां – श्री शिक्षण एवं सेवा संस्थान, जयपुर ने आज द सेंटा स्कूल, कामां में महिलाओं के लिए विशेष साक्षात्कार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और ग्रामीण स्तर पर सशक्तिकरण बढ़ाने की दिशा में संस्थान की एक महत्वपूर्ण पहल है।संस्थान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर धर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम के दौरान विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस साक्षात्कार में कुल 145 महिला अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया के तहत प्रत्येक गांव से दो महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। यह चयन मुख्य रूप से कामां, पहाड़ी एवं जुरहरा ब्लॉक की महिलाओं में से किया जाएगा।चयनित उम्मीदवारों को उनकी नियुक्ति की सूचना ई-मेल तथा फोन कॉल के माध्यम से जल्द ही दी जाएगी। संस्थान का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने और स्थानीय स्तर पर सेवाओं को मजबूत करने की ओर केंद्रित है।श्री शिक्षण एवं सेवा संस्थान (SSESS) एक पंजीकृत NGO है, जो शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। यह आयोजन महिलाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोलने वाला साबित होगा।चयनित होने वाली महिलाओं को बधाई
