रतनगढ़ धमाका न्यूज़
राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्री शिक्षा एवं सेवा संस्थान द्वारा एक महत्वाकांक्षी परियोजना “ग्राम शिक्षा सशक्तिकरण अभियान” का संचालन किया जा रहा है। यह एक समुदाय आधारित शिक्षा कार्यक्रम है, जिसका क्रियान्वयन ग्राम स्तर पर किया जाएगा। संस्थान के जिला समन्वयक प्रमोद सारण ने बताया कि राजस्थान के अनेक गांवों में आज भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, बालिका शिक्षा तथा व्यस्क शिक्षा की भारी कमी देखने को मिलती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना प्रारंभ की गई है, ताकि समुदाय की सहभागिता से बच्चों, युवाओं एवं व्यस्कों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। यह परियोजना संस्थान की स्वयं की पहल है तथा इससे जुड़ने के लिए केवल संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट पर ही संपर्क करें। परियोजना के अंतर्गत राजस्थान के सभी जिलों के प्रत्येक गांव में ग्राम शिक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। ये केंद्र सामुदायिक भवन अथवा स्वयंसेवक के घर जैसे स्थानों पर संचालित किए जाएंगे।

इन केंद्रों के माध्यम से सहायक कक्षाएं, डिजिटल शिक्षा, व्यस्क साक्षरता, बालिका शिक्षा, विशेष शिक्षा कार्यक्रम एवं कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, स्कूल ड्रॉपआउट दर को कम करना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, निरक्षर व्यस्कों को साक्षर बनाना तथा डिजिटल एवं व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। यह परियोजना विशेष रूप से ग्रामीण बच्चों (6 से 18 वर्ष), बालिकाओं, स्कूल छोड़ चुके बच्चों, महिलाओं एवं बेरोजगार युवाओं पर केंद्रित की जाएगी। परियोजना का क्रियान्वयन पांच चरणों में किया जाएगा, जिसमें ग्राम सर्वे, शिक्षा केंद्र की स्थापना, स्वयंसेवकों की नियुक्ति, नियमित कक्षाएं तथा निरंतर मूल्यांकन शामिल है। परियोजना की प्रारंभिक अवधि तीन वर्ष निर्धारित की गई है।

संस्थान का मानना है कि इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता दर में वृद्धि, ड्रॉपआउट दर में कमी, बालिका शिक्षा में सुधार, डिजिटल साक्षरता का विस्तार तथा रोजगार योग्य युवाओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। श्री शिक्षा एवं सेवा संस्थान ने ग्रामीण समुदाय, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है, ताकि प्रत्येक गांव में शिक्षा की मजबूत नींव रखी जा सके।

गौरतलब है कि श्री शिक्षा एवं सेवा संस्थान वर्ष 2015 में पंजीकृत एक गैर-सरकारी एवं समाज सेवा संगठन के रूप में स्थापित हुआ, जिसका लक्ष्य शिक्षा, साक्षरता, कौशल विकास तथा सामाजिक कल्याण आधारित गतिविधियों का संचालन करना है। संस्थान से जुड़ने या दान देने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट ssess.in पर ही संपर्क करें। किसी एजेंट या तीसरे व्यक्ति के माध्यम से संपर्क करने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई अन्य व्यक्ति धन की मांग करता है, तो संस्था उससे पूरी तरह इंकार करती है।

Sagwara (Sindhvi Complex) Branch

Welcome

Click here to login