गंगापुर सिटी शहरों एवं गांवो में स्थापित होंगे ग्राम शिक्षा केंद्र
राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से श्री शिक्षण एवं सेवा संस्थान ने “ग्राम शिक्षा सशक्तिकरण अभियान ” शुरू किया है। संस्थान के जिला समन्वय आसिफ खान ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों, युवाओ को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना, स्कूल ड्रॉप आउट घटाना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना डिजिटल एवं व्यवसायिक कौशल विकसित करना है। परियोजना के तहत प्रत्येक गांव में ग्राम शिक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो सामुदायिक भवन या स्वयंसेवक के घर पर संचालित होंगे। इन केंद्रों में सहायक कक्षाएं, डिजिटल शिक्षा, बालिका शिक्षा, वयस्क साक्षरता और कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। अभियान पांच चरणों में ग्राम सर्वे, शिक्षा केंद्र स्थापना, स्वयंसेवकों की नियुक्ति( बाल प्रेरण शिक्षिका) , नियमित कक्षाएं और मूल्यांकन में क्रियान्वित होगा। संस्थान से जुड़ने एवं बाल प्रेरण शिक्षिका आवेदन के लिए अपने क्षेत्र के ब्लॉक हेड से संपर्क करें जो इस प्रकार है (गंगापुर सिटी ) देवी सिंह गुर्जर , ( खंडार ) राहुल जागा , (मलारना डूंगर) रवि जाटव , ( चौथ का बड़वाड़ा ) शाकिर हुसैन , ( सवाईमाधोपुर) बलवीर गुर्जर , ( बोलीं ) ईमरान खान ,( बामनवास) विष्णु मीणा । प्रारंभिक अवधि तीन वर्ष तय की गई है संस्थान ने ग्रामीण समुदाय जनप्रतिनिधियों और स्वयं सेवकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। गौरवतलब है कि श्री शिक्षण एवं सेवा संस्थान 2015 में पंजीकृत एवं गैर सरकारी संगठन है, जिसका लक्ष्य शिक्षा, साक्षरता और सामाजिक कल्याण आधारित गतिविधियों को संचालित करना है।
