ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा से जुड़ेंगे वंचित बच्चे
(रामकरण प्रजापति) पीलीबंगा। उपखंड के ग्रामीण आंचल के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में शनिवार को अम्बेडकर भवन सभागार में चयन एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। श्री शिक्षण एवं सेवा संस्थान जयपुर द्वारा संचालित ग्राम शिक्षा सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पीलीबंगा ब्लॉक से शिक्षित महिलाओं ने भाग लिया।
हनुमानगढ़ जिला हेड ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रॉप-आउट बच्चों की पहचान कर उन्हें फिर पढ़ाई से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत प्रत्येक केंद्र पर 20-25 बच्चों की टोली बनाई जाएगी, जिनके मार्गदर्शन के लिए दो महिला शिक्षिका (बाल प्रेरणा शिक्षिका) की नियुक्ति की जा रही है। इस शिविर में जिला हेड हरि सिंह पीलीबंगा, ब्लॉक हेड रोहिणी तथा बाल प्रेरणा शिक्षिका उपस्थित थीं।
